फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bjp,election,SDM,DM,block

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली अभूतपूर्व सफलता

Sun, 11 Jul 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
bjp,election,SDM,DM,block
उरई। पंचायत चुनाव में पार्टी को मिली जीत पर चर्चा करते हुए रविवार को पार्टी कार्यालय में भाजपा के जिला प्रभारी संजीव श्रृंगीऋषि ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते पार्टी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारी सफलता मिली है। पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ जिले के नौ ब्लाकों में छह ब्लाक प्रमुख पद पर जीत हासिल की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 575 ग्राम पंचायतों में से 236 ग्राम पंचायतों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 630 पदों पर हुए चुनाव में 235 क्षेत्र पंचायत सदस्य भाजपा समर्थित जीते हैं। उन्होंने चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग की बात से इनकार किया। जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी ने कहा कि पार्टी को जो सफलता मिली है, वह कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। यह विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल था। जिसमें पार्टी को सफलता मिली है। अब विधानसभा चुनाव की तैयारी है। इस दौरान शक्ति गहोई, मनोज यादव, अग्निवेश चतुर्वेदी आदि रहे।
विज्ञापन

--------
फोटो-16-ग्राम धंजा में बैठक करते सपा व्यापार सभा के लोग। संवाद
छोटे दुकानदारों को सपा से जोड़ने की मुहिम
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। सपा के अनुषांगिक संगठन सपा व्यापार सभा को गांव देहात के छोटे छोटे दुकानदारों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम शुरू कर दी है। रविवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम धंजा में सपा व्यापार सभा की जिला इकाई की बैठक में करीब सौ ग्रामीणों को पार्टी से जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा व्यापार सभा के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण कुशवाहा के धंजा स्थित आवास पर जिलाध्यक्ष मनोज इकड़या की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ नेताओं ने पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार में चलाई गईं जनकल्याणकारी योजनाओं व पार्टी की नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराया और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का साथ देने की अपील की। मनोज इकड़या ने गांवों के छोटे- छोटे दुकानदारों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। सरकार की गलत नीतियों के कारण लोग रोजी-रोटी गंवा चुके हैं। डीजल पेट्रोल और गैस के दाम आसमान पर हैं। बैठक में राजेंद्र निरंजन, हरिश्चंद्र तिवारी, शांतनु यादव, सत्यनारायन कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed