{"_id":"6205586801bba56f801fd2ba","slug":"bjp-election-congress-sp-bsp-orai-news-knp6799454182","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव पैकेज::::14 से 17 तक स्टार प्रचारक गर्मायेंगे जिले की सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव पैकेज::::14 से 17 तक स्टार प्रचारक गर्मायेंगे जिले की सियासत
विज्ञापन
उरई। पहले चरण का मतदान होने के बाद अब दूसरे और तीसरे चरण में होने वाले जिलों पर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की निगाह है। ऐेसे में आगामी 14 से 17 फरवरी तक जिले में स्टार प्रचारक सभाएं करने आएंगे। कुछ दिग्गज नेताओं के कार्यक्रम तय हो चुके हैं। जबकि कुछ के कार्यक्रम कराने के लिए प्रत्याशी और संगठन जोर लगाए हुए हैं।
जिले में तीसरे चरण में यानी 20 फरवरी को मतदान है। ऐसे में 18 फरवरी से प्रचार-प्रसार पर रोक लग जाएगी। सभी राजनीतिक दल घर-घर जाकर, छोटी सभाएं करने के साथ ही सोशल मीडिया पर प्रचार का जोर लगे हैं। इसके साथ ही प्रदेश संगठन से सभी दल स्टार प्रचारकों के जिले में सभाएं कराने की भी तैयारी कर रहे हैं।
भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती शुक्रवार को लोधी धर्मशाला में सभा को संबोधित करेंगी। वहीं कालपी ठाकुर बहुल सीट को साधने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लाने का प्रयास चल रहा है। हालांकि अभी उनका भी कार्यक्रम निर्धारित नहीं हुआ है। इस सीट से भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन का प्रत्याशी मैदान में है। वहीं कालपी विधानसभा क्षेत्र में ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी बुलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
14 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती उरई सदर विधानसभा में सभा करके तीनों सीटों पर मतदाताओं को बांधने का प्रयास करेंगी। जबकि कांग्रेस उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी 14 या 15 फरवरी को कांगेस के तीनों प्रत्याशियों को मजबूती देने का प्रयास करेंगे। उनकी सभा उरई विधानसभा के एट और कोंच में प्रस्तावित है। हालांकि अभी उनके आने की तिथि पर निर्णय नहीं हो सका है।
------
नड्डा और अमित शाह कर चुके हैं सभाएं
प्रचार-प्रसार में तेजी दिखाने वाली भाजपा जिले में भी आगे चल रही है। चुनावों की घोषणा से पहले ही 26 दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह एक बड़ी सभा कर भाजपा प्रत्याशियों को मजबूती देने का काम कर गए थे। वहीं 4 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कोंच और उरई सदर के जीआआईसी में सभा कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं थीं।