फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP denied tickets left Mataprasad

टिकट न मिलने पर माताप्रसाद ने भाजपा छोड़ी

Mon, 30 Jan 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 30 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
BJP denied tickets left Mataprasad
पत्रकारों से वार्ता करते माताप्रसाद वर्मा। - फोटो : अमर उजाला
टिकट वितरण से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता माता प्रसाद वर्मा ने पार्टी से नाता तोड़कर समाज की सेवा में जुटने का संकल्प लिया। उन्होंने भाजपा की सदस्यता से त्याग पत्र भी दे दिया है। वे उरई विधानसभा से पार्टी टिकट की मांग कर रहे थे। सोमवार को अपने आवास पर बुलाई गई पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि वह काफी समय से पार्टी के लिए काम कर रहे थे।
विज्ञापन


पार्टी ने जो भी कार्य सौंपे, वह पूरे किए। 50 वर्ष के काम के बाद पांचवीं बार विधानसभा का टिकट मांगने के बाद भी उन्हें टिकट नहीं दिया गया। लिहाजा उन्होंने पार्टी से त्याग पत्र देने का निर्णय लिया। पार्टी की सदस्यता से आजीवन के लिए इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को भेज दिया है। इस मौके पर प्रमोद वर्मा, पन्नालाल वर्मा, बाबूलाल, अच्छेलाल, डा. नरेश वर्मा, छोटे लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed