{"_id":"68448236b886a59a980d8766","slug":"bjp-councillor-abused-the-restaurant-owner-for-not-getting-food-orai-news-c-224-1-ori1001-130282-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: रेस्टोरेंट में खाना न मिलने पर भाजपा सभासद ने संचालक को दीं गालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: रेस्टोरेंट में खाना न मिलने पर भाजपा सभासद ने संचालक को दीं गालियां
विज्ञापन
भाजपा सभासद संतोष कुमार।
उरई। शहर में एक रेस्टोरेंट बंद होने के बाद खाना खाने पहुंचे बसपा से भाजपा में शामिल हुए सभासद ने हंगामा खड़ा कर दिया। खाना न मिलने से नाराज सभासद ने न सिर्फ रेस्टोरेंट संचालक को गालियां दीं, बल्कि रेस्टोरेंट बंद कराने की धमकी भी दी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें सभासद खुलेआम अभद्र भाषा का प्रयोग करते और साथियों के साथ दबाव बनाते नजर आ रहे हैं। व्यापारियों ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
शहर के मोहल्ला उमरारखेरा के भाजपा सभासद संतोष कुमार उर्फ शनि का शुक्रवार रात शहर के झांसी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा और गाली गलौज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वह रेस्टोरेंट संचालक को गाली दे रहे हैं। साथ ही पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व एक समाज के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
शनिवार को व्यापारियों के साथ पीड़ित रेस्टोरेंट संचालक विशाल गुप्ता कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि बुधवार रात वह कर्मचारियों के साथ खाना खा रहे थे। तभी भाजपा सभासद संतोष कुमार कार से आए और खाना मांगने लगे। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट बंद हो गया है और खाना भी खत्म हो गया है।
विज्ञापन
आरोप है कि इस पर वह गाली गलौज करने लगे और रेस्टोरेंट बंद कराने की धमकी दी। कहा कि जब वह पूर्व पालिकाध्यक्ष से नहीं डरे तो वह तो उसके लिए मामूली चीज है। इसके बाद लगातार गाली गलौज करते रहे। उन्होंने साथियों को बुला लिया।
इस दौरान व्यापारी नेता संतोष गुप्ता, सुनील शिवहरे, बृजकिशोर गुप्ता, हरी बुधौलिया, नामित अवस्थी, सुनील शिवहरे आदि मौजूद रहे। उधर, कोतवाल अरुण कुमार राय का कहना है कि शिकायती पत्र के आधार पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।
भाजपा सभासद संतोष कुमार का कहना है कि रेस्टोरेंट संचालक की ओर से जो वीडियो वायरल किया जा रहा है। उसमें पहले उसने अभद्रता की थी। इसके बाद उसे तोड़मोड़ के पेश किया जा रहा है। मैंने भी रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ चौकी में तहरीर दी है।
...तो झाड़ने लगे रौब
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी के करीबी माने जाने वाले सभासद संतोष कुमार कुछ दिन पहले पालिकाध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। फोटो खिंचवाने के बाद सोशल मीडिया पर आए कमेंटों से वह खुद को बड़ा नेता समझने लगे और रौब झाड़ने लगे हैं।