{"_id":"6a02222f1c162264330f27dc","slug":"bjp-booth-president-dies-after-his-bike-is-hit-by-a-car-orai-news-c-224-1-ori1005-144092-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कार की चपेट में आई बाइक, भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कार की चपेट में आई बाइक, भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत
विज्ञापन
फोटो - 07 मृतक पूरनलाल की फाइल फोटो।
- फोटो : कैसरगंज में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
आटा (उरई)। थाना क्षेत्र के आटा-इटौरा मार्ग पर रविवार रात हुए कार की चपेट में आकर बाइक सवार भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत हो गई जबकि पुत्र घायल है। हादसे के बाद कार लेकर चालक भाग गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा निवासी पूरनलाल (60) भाजपा के इटौरा बूथ अध्यक्ष थे। अपने पुत्र सौरभ कुमार के साथ रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने उरई गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बताया गया कि उनकी बाइक पिपरायां और इटौरा गांव के बीच पहुंची थी तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार की चकाचौंध रोशनी के कारण बाइक चला रहे सौरभ संतुलन नहीं बना सके। दोनों वाहनों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्र सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
घटना के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को संभाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पूरनलाल को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल सौरभ कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पूरनलाल की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी रमाकांति सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
--
भाजपा में 20 साल से थे
ग्रामीणों ने बताया कि पूरनलाल स्वभाव से बेहद मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति थे। वह लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए थे और पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। परिजन के मुताबिक वह करीब 20 वर्षों से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे।