{"_id":"57d04f304f1c1ba830319c21","slug":"bizarre-death-of-a-child-with-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"विचित्र बुखार से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विचित्र बुखार से बालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
मृतक सागर वर्मा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में बदलाव के साथ ही जिले में संक्रमण फैल गया है। अब डकोर ब्लाक के गांव मुहम्मदाबाद में संक्रमण के चलते बुखार से एक बालक की मौत हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती उसके परिवार के दो अन्य लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। गांव में संक्रमण तेजी से फैल रहा है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया है। डकोर ब्लाक के
ग्राम मुहम्मदाबाद में इन दिनों संक्रमण बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। यहां पर रोजाना लोग संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं। गांव निवासी सागर वर्मा 9 वर्ष पुत्र उमाचरन की बुधवार को अचानक हालत बिगड़ गई और बुखार से उसका शरीर आग की तरह तपने लगा। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां पर उसे मृत घोषित कर
दिया गया। बालक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की मां सुन्दरी और दादी रानी बाई 65 वर्ष भी संक्रमण की चपेट में हैं और दो दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती थीं। बालक की मौत के बाद वह बीमारी की हालत में ही अस्पताल छोड़कर गांव आ गई हैँ। इसी तरह मुहम्मदाबाद निवासी मुहम्मद अली 5 वर्ष, दुर्गा देवी 55 वर्ष, रमाकांती 45
विज्ञापन
वर्ष आदि भी बीमारी की चपेट में हैं। गांव में संक्रमण तेजी से फैल रहा है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक यहां पर न ही कोई टीम भेजी गई है और न ही संक्रमण रोकने के लिए कोई इंतजाम किए गए हैं।