फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Birthday wishes for longevity of Atal

जन्मदिन पर अटल की दीर्घायु की कामना

Sun, 25 Dec 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 25 Dec 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Birthday wishes for longevity of Atal
अटलजी का जन्मदिन मनाते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
जिले में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर भाजपाइयों ने उरई और कालपी में गोष्ठियों का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यकाल को याद किया। कालपी में जयंती अवसर पर मरीजों को फलों का वितरण किया गया। उरई में भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री की जन्मदिन पर स्वयंवर गेस्ट हाउस में गोष्ठी का
विज्ञापन


आयोजन किया। इसमें सांसद भानूप्रताप वर्मा ने कहा कि वाजपेयी जी विराट व्यक्तित्व के धनी हैं। सन् 1957 से 2009 तक वे दस बार संसद के लिए चुने गए। जनता पार्टी की सरकार में विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने भारत की विदेश नीति में अमिट छाप छोड़ी। अध्यक्ष उदयन पालीवाल ने कहा कि वाजपेयी सरकार में शुरू की गई स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग व ग्रामीण
विज्ञापन


सड़क योजना देश के विकास के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई। नगर अध्यक्ष अरुण गुप्त ने कहा कि बाजपेयी जी की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने कैरियर की शुरुआत की। इस मौके पर भगवती शरण शुक्ला, दीपक कुमार, अनिल बहुगुणा, वीरेंद्र मिश्रा, विमल लता, गौरीशंकर वर्मा, रामप्रकाश, हरेंद्र यादव, अनुराग श्रीवास्तव, मदन गुर्जर आदि मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन


रहे। कालपी प्रतिनिधि के अनुसार मोहल्ला इंद्रा नगर में स्व. कामेश्वर बाबू के आवास पर आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने अटल जी के जन्म दिन पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई।


वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष गंगाप्रसाद अहिरवार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान शंकर शरण चतुर्वेदी, जीतू तिवारी, नरेश विश्नोई मनोज पांडेय, सभोध द्विवेदी, अतुल, राघव अग्निहोत्री, प्रवीण सक्सेना, भारत सिंह यादव, कुमकुम सिंह, अमरदीप पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed