फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bikes collide, teacher dies, BJP city general secretary injured

Jalaun News: बाइकें भिड़ीं, शिक्षक की मौत, भाजपा नगर महामंत्री घायल

Mon, 24 Jun 2024 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 24 Jun 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bikes collide, teacher dies, BJP city general secretary injured
जालौन। बाइक से शिक्षक पति के साथ त्रयोदशी में जा रहीं भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री की बाइक में दूसरी बाइक ने टक्कर मारी। हादसे में शिक्षक की मृत्यु हो गई, वहीं नगर महामंत्री घायल हो गईं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुरखीबाल निवासी प्रेम कुमार झा (50) छत्रसाल इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। उनकी पत्नी संगीता झा (46) भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री हैं। सोमवार शाम करीब सात बजे वह चरसौनी गांव में रिश्तेदार के यहां आयोजित त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए पत्नी संगीता संग बाइक से जा रहे थे। जब बाइक उरगांव रोड के पास पहुंची तभी मोड़ के पास ही हथना बुजुर्ग गांव निवासी जितेंद्र कुमार बाइक लेकर सामने से आ रहा था। मोड़ के पास दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सूचना यूपी 112 को दी। पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रेम कुमार की मृत्यु हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल संगीता झा व दूसरे बाइक सवार जितेंद्र कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस मृत शिक्षक के शव का पंचनामा भर रही है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed