{"_id":"68cc535e93f9ad81100e4884","slug":"bikers-create-ruckus-in-the-city-attempt-to-spread-terror-by-performing-stunts-orai-news-c-224-1-ori1005-134761-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शहर में बाइकर्स का उत्पात, स्टंट कर दहशत फैलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शहर में बाइकर्स का उत्पात, स्टंट कर दहशत फैलाने का प्रयास
विज्ञापन
फोटो - 01 राजेंद्र नगर चौकी क्षेत्र में बाइक से स्टंट करते बाइकर्स। स्रोत सोशल मीडिया
समूह में बाइकें लेकर घूम रहे युवा, जरा सी बात पर करते मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। शहर में बाइकर्स का उत्पात बढ़ गया है। सभी समूह में करीब बीस बाइकों से निकले यह उत्पाती गलियों में हुड़दंग मचाते हुए, लोगों में दहशत पैदा कर रहे हैं। बुधवार की रात उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
शहर में राजेंद्र नगर चौकी क्षेत्र में कोचिंग की छुट्टी के बाद करीब बीस बाइकों में बैठे पचास छात्र (बाइकर्स) गलियों में तेज रफ्तार से दौड़ लगाते हैं, हूटर बजाते हैं और स्टंट करते हैं। इससे मोहल्लों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन-दहाड़े सड़कें रेसिंग ट्रैक में बदल जाती हैं, जिससे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बाहर निकलने से डरते हैं। बताया कि इन बाइकरों द्वारा कई बार राहगीरों को परेशान किया जाता है और गालियां भी दी जाती हैं।
स्थानीय लोगों ने राजेंद्र नगर चौकी पुलिस को कई बार इन घटनाओं की सूचना दी है, लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण इन छात्रों के हौसले बुलंद बने हुए हैं। लोगों में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यातायात और कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य और शिक्षा से भी जुड़ा सवाल है।
विज्ञापन
बुधवार की रात पहले निकले को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए थे और उन्होंने एक दूसरे पर मनसापूर्ण मंदिर के पास मारपीट की थी। इससे करीब बीस मिनट तक अफरा तफरी का माहौल हो गया था। लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि अभियान चलाकर इन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।