फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike slipped, one killed, one injured

बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, एक की मौत एक घायल

Sat, 10 Jul 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bike slipped, one killed, one injured
आटा। बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। कुछ ही देर बाद एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल युवक को राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर निवासी जयप्रकाश (40) अपने साथी रामू निवासी सैदपुर के साथ शनिवार की सुबह बाइक से उसर गांव गया था। दोपहर दो बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी सैदपुर सरसेला मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों ने दोनों को उठाकर सड़क किनारे बिठाया। कुछ देर बाद ही जयप्रकाश की घटना स्थल पर मौत हो गई। राहगीरों ने रामू को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना जैसे ही युवक के घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। पत्नी सीता बच्चे दीपिका, दीक्षा, नमन का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed