फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike riding youth dies due to collision with loader

Jalaun News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 02 Oct 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 02 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with loader
सिरसाकलार। लोडर की टक्कर से बाइक सवार चालक की मौत हो गई। चालक घटना के बाद लोडर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के गोरा चिरैया गांव निवासी रविंद्र कुमार उर्फ भरत (31) शुक्रवार को सिरसाकलार थाना क्षेत्र के छानी अहीर अपनी ससुराल आया था। शनिवार की सुबह साली मनीषा की तबीयत खराब होने पर वह उसे बाइक से जिला अस्पताल लेकर आया था। रात में 10 बजे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद छानी जा रहा था, जैसे ही बाइक हथना बुजुर्ग के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर अधिक चोट लगने से उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक की शादी आठ माह पहले हुई थी। युवक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी रेशमा, पिता रामकुमार सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष दिनेश कुरील का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed