फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike riding miscreants looted cash and mobile from laborer

बाइक सवार बदमाशों ने मजदूर से नगदी व मोबाइल लूटा

Sat, 03 Oct 2020 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted cash and mobile from laborer
ऊमरी। देर शाम घर लौट रहे मजदूर को तीन बाइक सवारों ने ऊमरी के नावर गांव के पास बाइक ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने मजदूर से मोबाइल और तीन हजार रुपये लूट लिए। उससे मारपीट भी की। पीड़ित मजदूर ने ऊमरी चौकी पर पहुंचकर वारदात की जानकारी दी। कुठौंद व गोहन पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश की। इनका पता नहीं चला। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी निवासी शैलेंद्र पुत्र पूरन पुखरायां से दिहाड़ी मजदूरी कर शुक्रवार देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। ऊमरी नावर मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा तान कर मारपीट कर दी। मोबाइल और तीन हजार रुपये छीन लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश नावर की ओर चले गए। शैलेंद्र ने वारदात की जानकारी ऊमरी चौकी में इंचार्ज को दी। ऊमरी चौकी इंचार्ज ने घटनास्थल का मुआयना किया। रामपुरा, माधोगढ़, गोहन व कुठौंद थाने के फोर्स ने बदमाशों की घेराबंदी की। इनका पता नहीं चला। शैलेंद्र के अनुसार तीनों बदमाश कपड़े से अपने मुंह बांधे हुए थे। इससे इन्हें पहचान नहीं पाया। इस बाबत ऊमरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक पीड़ित ने लिखित में शिकायत नहीं दी है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed