फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike riders youth was killed by the collision of truck

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 06 Nov 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bike riders youth was killed by the collision of truck
राहुल की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
उरई। रिश्तेदारी में जा रहे युवकों की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को ग्वालियर रेफर कर दिया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के ग्राम हरदोई के पास सोमवार की देर शाम राहुल करोसिया (22) पुत्र राममित्र अपने साथी और पड़ोसी राज (23) पुत्र महेश निवासी सत्यनारायण टिगरी थाना हुसेपुरा ग्वालियर के साथ उरई आ रहा था। जैसे ही राहुल की बाइक एट के हरदोई गांव के पास पहुंची तभी सामने आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में कट मार दिया। जिससे वे दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर आ गिरे। दोनों के सिरों में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर राहुल को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि राज को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि वे दोनों राज की रिश्तेदारी में उरई आ रहे थे। मृतक राहुल की शादी नहीं हुई थी। वह ग्वालियर स्थित त्रिपल आईटी स्कूल में सफाई कर्मी था। वह पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। एट पुलिस का कहना है कि परिजन मौके पर पहुंच गए हैं, उनसे तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed