{"_id":"58c83e614f1c1b6a2d32a6b8","slug":"bike-rider-dies-due-to-car-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":" कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के भोगनीपुर हाईवे पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उरई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली के मोहल्ला राजेंद्र नगर वन विभाग कार्यालय के पास रहने वाले बृजेंद्र कुमार (44) सोमवार को बाइक से पत्नी साधना (40) व पुत्र अनमोल (7) बेटी अनामिका (10) व काजल (14) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में पुखरायां जा रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह भोगनीपुर हाईवे पर पहुंचा था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पूरा परिवार सहित सड़क पर गिर गया। हेलमेट न लगाने के कारण बृजेंद्र के सिर पर गंभीर चोट आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को जिला अस्पताल उरई पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनाें ने भोगनीपुर थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन