फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bike rider dies due to car collision

Jalaun News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 25 Jul 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 25 Jul 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
bike rider dies due to car collision
माधौगढ़। रूरा के पास देर रात बाइक व कार में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार रोड के दूसरी ओर जा गिरा। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। बोहदपुरा के पास युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

तहसील जालौन के उदोतपुरा निवासी किसान रवींद्र कुमार दोहरे का इकलौता संतान संजीव दोहरे उर्फ सोनू (18) माधौगढ़ निवासी बहन प्रियंका से मिलने रविवार शाम को बाइक से आ रहा था। जब वह रूरा के पास पहुंचा तभी दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक रोड के दूसरी ओर जा गिरा। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। बीच रास्ते में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से पिता रवींद्र कुमार व मां सुलेखा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed