फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike lost control and hit a tree, young man died

Jalaun News: बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Sun, 17 May 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bike lost control and hit a tree, young man died
फोटो - 05 मृतक राहुल सिंह चौहान की फाइल फोटो।
माधौगढ़। जीजा के भाई के साथ ननिहाल जा रहे युवक की बाइक रजपुरा के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के हरौली निवासी राहुल सिंह चौहान (27) जीजा के छोटे भाई इटावा जिले के जसवंत नगर थाना क्षेत्र के बाऊद निवासी धरमवीर सिंह वैश्य (26) के साथ शनिवार दोपहर अपने नाना रामपुरा थाना क्षेत्र के जायघा निवासी छोटे सिंह के यहां जा रहे थे। बाइक जैसे ही रजपुरा के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने राहुल सिंह को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल धरमवीर सिंह का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डाॅक्टर मनीष राजपूत का कहना है कि हेलमेट न पहनने से सिर में गहरी चोट लग गई थी। इससे कान,नाक व मुंह से ज्यादा खून निकलने से मौत हो गई। मौत की खबर सुन मृतक के पिता भगवान सिंह,मां गीता,पत्नी हेमा,पुत्री दिव्यांशी, प्रियांशी का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed