{"_id":"5e51798e8ebc3ef3e5162b89","slug":"bike-collided-one-died-due-to-not-wearing-helmet-orai-news-knp5463253173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकें भिड़ीं, हेलमेट न लगाए होने से एक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकें भिड़ीं, हेलमेट न लगाए होने से एक की जान गई
विज्ञापन
उरई। दो बाइकों में आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हेलमेट नहीं लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया।
रामपुरा थाना क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर के पास रहने वाले रामस्वरूप (45) पुत्र केशरलाल बाइक से शुक्रवार देर शाम अपना काम निपटाकर घर जा रहे थे। जब उनकी बाइक रेंढर थाना क्षेत्र के कमसेरा मोड़ के पास पहुंची तो सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे रामस्वरुप सड़क किनारे गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया।
वहां से गुजर रहे राहगीरों ने लहूलुहान पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से अधेड़ को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत देखते कानपुर रेफर कर दिया। जब परिजन कानपुर ले जा रहे थे तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।