{"_id":"594c09d24f1c1bb4758b4636","slug":"bike-collide-with-dividers-youth-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
अमर उजाला जालौन
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। सिर में चोट आने की वजह से युवक की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। कस्बा डकोर निवासी सिपाही जगमोहन यादव केे बडे़ बेटे अतेंद्र का शहर कोतवाली के राठ रोड स्थित विजय विक्रम पैलेस में बुधवार को तिलक समारोह था। बुधवार देर रात कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उसका छोटा बेटा रवि यादव दोस्तों को छोड़ने के लिए रोडवेज बस स्टैंड गया था।
विज्ञापन
लौटते समय राठ रोड स्थित हाईवे पर बने डिवाइडर को रवि देख न सका और उसकी बाइक टकरा गई। सिर में गंभीर चोट आने की वजह से रवि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब काफी देर बाद रवि वापस नहीं लौटा तो परेशान परिजनों ने उसके फोन पर संपर्क किया, लेकिन मोबाइल भी नहीं उठा। इस पर घरवालों ने उसके दोस्तों से भी लोकेशन ली। इसी दौरान पता चला कि युवक हाईवे पर मृत अवस्था में पड़ा है।
विज्ञापन
इससे घर में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर बदहवास हालत में परिजन मौके पर पहुंचे। इसी बीच कोतवाली पुलिस भी आ गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि रवि हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
हेलमेट लगाए होता तो बच सकती थी जान
ग्रामीणों की मानें तो छोटा बेटा होने की वजह से रवि परिजनों का लाड़ला था। जगमोहन ने बताया कि यदि बेटा सिर में हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान जाती। बता दें कि दुपहिया वाहन चलाते समय लोगोें को हेलमेट लगाने के लिए समय समय पर जागरूक किया जाता हैं, लेकिन अनदेखी के चलते यह लोगों के लिए घातक साबित होता है।
शादी वाले घर में मातम
ग्रामीणों की मानें तो जगमोहन के बडे़ बेटे अतेंद्र यादव की शादी 22 जून को होनी है। लिहाजा 21 को ससुराली तिलक चढ़ाने के लिए आए थे। कार्यक्रम के बाद जैसे ही छोटे भाई रवि के मौत की खबर घरवालों को लगी तो तैयारियां जहां की तहां रुक गईं। शादी वाले घर में युवक की मौत से मातम छा गया।
बेटे का शव देख गश खाकर गिरा पिता
पोस्टमार्टम के बाद जब रवि का शव कस्बा डकोर स्थित घर पर पहुंचा तो वहां पर महिलाओं का रोना बिलखना शुरू हो गया। पिता बार- बार शव से लिपट कर रो रहा था। ग्रामीणों की मानें तो रोते-रोते पिता गश खाकर गिर गया। रवि की मौत से लोगों के आंखों में आंसू आ गए।