फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike caught fire while filling petrol, court employee got burnt

Jalaun News: पेट्रोल डलवाते वक्त बाइक में लगी आग, कोर्ट का कर्मचारी झुलसा

Wed, 07 May 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 07 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bike caught fire while filling petrol, court employee got burnt
जालौन। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए गए मुंसिफ कोर्ट में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बाइक में नोजल हटाते समय पेट्रोल की कुछ बूंदें इंजन पर गिर गई। बाइक स्टार्ट करते समय अचानक से आग लग गई। आग लगने से बाइक पर बैठा कर्मचारी हल्का झुलस गया। टैंक पर मौजूद फायर सिलिंडर से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


मुंसिफ कोर्ट में तैनात चतुर्थ कर्मचारी कमलेश निवासी कन्हारी नदीगांव मंगलवार को ड्यूटी करके घर जाने के लिए बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए कोतवाली रोड स्थित पेट्रोल टैंक पर पहुंचे। वहां उन्होंने बाइक में पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल डलवाने के बाद जब वहां मौजूद सेल्समैन ने नोजल को हटाया तो पेट्रोल की कुछ बूंदें इंजन पर टपक गईं।
विज्ञापन

पेट्रोल डलवाने के बाद कर्मचारी ने जब बाइक स्टार्ट की तो इंजन पर गिरे पेट्रोल के चलते बाइक में आग लग गई। कर्मचारी ने बाइक से उतरने का प्रयास किया लेकिन उतरते हुए वह आग की चपेट में आ गया और आंशिक रूप से झुलस गया। उधर, आग लगते हुए पेट्रोल टैंक पर तैनात कर्मचारियों ने टैंक पर मौजूद अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पाया और घायल कमलेश को सीएचसी पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed