फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bijli kermiyo ka hungama

समस्याओं को लेकर गरजे बिजली कर्मचारी

Tue, 16 Feb 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
bijli kermiyo ka hungama
उरई। राज्य विद्युत परिषद प्राइवेट कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

टेक्नीशियन संवर्ग के जिलाध्यक्ष विनोद श्रीवास ने कहा कि यांत्रिक संवर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए नौ चरणों में आंदोलन किया जा रहा है। आज प्रदेश भर में सुबह दस बजे से पांच बजे तक धरना प्रदर्शन किया गया। उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि संघ कभी भी किसी आंदोलन के बगैर शांतिपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से समाधान का ही पक्षधर रहा है। इस दौरान राकेश कुमार, रजत सहगल, दिलीप, अजय गौतम, राजीव, कुलदीप, रामगोविंद, पवन निरंजन, शशि भारद्वाज, नरेंद्र, प्रिंस गुप्ता, सुरेश, राहुल साहू, धनंजय, ओमप्रकाश, अशोक, राजकुमार, रवि यादव आदि मौजूद रहे।

पीजी कक्षाएं शुरू करने की तैयारी पूरी
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमडी फार्माकोलॉजी विषय से पीजी कक्षाएं प्रारंभ करने के लिए आंध्र प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेज करनूल से प्रोफेसर डॉ. विजय भास्कर रेड्डी ने निरीक्षण किया। उन्होंने पैथोलॉजी में रक्त जांच, ब्लड बैंक, ओटी, लॉड्री, बॉयोमेडिकल वेस्ट, मेडिसिन, सर्जरी आदि विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉ. द्विजेंद्र नाथ ने बताया कि इस साल एमडी की तीन सीटों पर कक्षाएं शुरू हो जाएगी। किसी भी विषय में पीजी डिग्री प्रारंभ करने के लिए सभी महत्वपूर्ण विभाग का निरीक्षण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed