फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bhagat Singh's birth anniversary celebrated

शहीद भगत सिंह की मनाई गई जयंती

Wed, 28 Sep 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 28 Sep 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh's birth anniversary celebrated
कालपी में कैंडिल मार्च निकालते नगरवासी - फोटो : अमर उजाला
शहर में शहीद भगत सिंह की जयंती बुधवार को मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। वहीं, यूथ फ्रंट ने जयंती सोशलिस्ट के रूप में मनाया। बुंदेलखंड यूथ फ्रंट की ओर से शहीद भगत सिंह जयंती अवसर पर कैलाश पाठक ने भगत सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण
विज्ञापन


किया। इसके बाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संयोजक ब्रजेश राव ने कहा कि भगत सिंह का सपना जातिविहीन, शोषणविहीन समाज का निर्माण करना था। इस अन्याय पूर्ण व्यवस्था की जगह न्यायपूर्ण व बेहतर समाजवादी व्यवस्था के बिना हमारा देश सशक्त स्वावलंबी व समृद्ध नहीं बन सकता। अतुल कुलश्रेष्ठ के अलावा महेश तिवारी, धीरेंद्र अग्रवाल,
विज्ञापन


राजपप्पन सिंह, दशरथ सिंह, लाल दीवान याज्ञिक, डालचंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। वरिष्ठ नागरिक कल्याण सेवा समिति की ओर से पेंशनर्स कार्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमेें वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह जैसे क्रांतिकारी की प्रस्तावित प्रतिमा भगत सिंह चौराहे पर राजनीति के कारण न लग सकी। राजाराम व्यास, राजेंद्र सिंह, श्रीमननारायन द्विवेदी,
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएल तोमर, त्रिपुरारी शरण, सरोज मिश्रा ने भी संबोधित किया। राज्य व केंद्र सरकार को इनके परिवारों में जीवित परिजनों को संज्ञान में लेकर उनके परिवारों की मदद करनी चाहिए। रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह, एमएल वर्मा, सत्यनारायन आदि मौजूद रहे। भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन की ओर

से जयंती अवसर पर सांस्कृतिक शांति यात्रा अंबेडकर चौराहे से शहीद पार्क तक निकाली गई। इस मौके पर केपी सिंह ने कहा कि भगत सिंह के विचार पूजा के लिए नहीं, परिवर्तन के लिए है। रामाधीन, देवेंद्र सिंह, कमलाकांत वर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भगत सिंह केे अंतिम गीत के साथ दीप जलाकर विचारों को रोशन किया। इस अवसर पर अजय

सिंह सेंगर, सुभाष चंद्रा, ब्रजेश, दिलीप गुप्ता, रामरतन प्रजापति, राधेलाल गुप्ता, लक्ष्मी प्रसाद, सतीश चंद्र शर्मा, रेहान सिद़दीकी, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार रहे।

शहीद ए आजम को याद किया
सेवा समिति पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे शिक्षक मोर्चा के जिलाध्यक्ष लाल सिंह चौहान की अध्यक्षता व नगर पालिका के चेयरमेन कमर अहमद के मुख्य अतिथि में शहीद-ए-आजम, भगत सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई।  कार्यक्रम मे मौजूद लोगों ने उड़ी मे शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के

लिए प्रार्थना की। इसके उपरांत चेयरमैन कमर अहमद व नवीन गुप्त, जयखत्री, रामप्रकाश गुप्त, छोटेलाल विश्वकर्मा, उमाशंकर पुरवार, त्रिलोकीनाथ पुरवार, मो. नसीम खान, बृजमोहन राय खन्ना आदि अनेक वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद नगर मे कैंडल मार्च निकाला। इस अवसर पर देवेन्द्र वर्मा, उमेश कुमार, धीरज पुरवार, विजय


विश्वकर्मा, साहव सिंह, भूरेलाल पाल, वीरेन्द्र सिह चौहान, गिरजाशंकर यादव, संगीता, धर्मेंद्र बबेले, हरीशंकर, यादव, बृजभूषण तिवारी, रामबाबू चौहान,श्यामबिहारी निषाद, आदि अनेक लोग मौजूद थे। कार्यक्रम संयोजक मो,नसीमखान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed