फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Before Kotwali, workers will prepare Rambihari's horoscope

कोतवाली के पूर्व कर्मी तैयार करेंगे रामबिहारी की कुंडली

Sun, 17 Jan 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Before Kotwali, workers will prepare Rambihari's horoscope
उरई। रामबिहारी के खिलाफ उसके घर से बरामद सामग्री के अलावा अब पुलिस न सिर्फ उसके जुए व सट्टे से जुड़े सुबूत बल्कि इन धंधों से लेकर यौन उत्पीड़न तक जैसे गलत कामों में उसकी मदद करने वालों का भी पता लगाएगी। इसके लिए कोंच कोतवाली में पिछले पांच सालों में तैनात रहे पुलिस कर्मियों और अधिकारियों से जानकारी जुटाई जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को एक पूर्व के दरोगा को भी कोतवाली बुलाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

बता दें कि कोंच के मोहल्ला भगतसिंह नगर निवासी पूर्व लेखपाल रामबिहारी के जेल जाने के बाद इलाकाई लोगों ने उसके गुनाहों का काला चिट्ठा खोलना शुरू किया है। जिसके मुताबिक जुआ, सट्टा हो या यौन उत्पीड़न रामबिहारी के लिए कुछ नया नहीं है। इन कामों में वह पिछले करीब छह से सात सालों से लिप्त था, लेकिन सत्ता में मजबूत पकड़ और कुछ पुलिस कर्मियों की मिलीभगत के कारण कभी उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

अब जब सब कुछ सामने आ गया है तो पुलिस भी सक्रिय हो गई है। एसपी का कहना है कि आरोपी बचेगा नहीं। इधर, अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली में तैनात रहे दरोगा, सिपाही, इंस्पेक्टर और सीओ तक को बुलाकर जानकारी करने का फैसला किया गया है। इसी कड़ी में भगत सिंह मोहल्ले के चौकी क्षेत्र में तैनात रहे एक दरोगा को बुलाकर कोंच पुलिस ने रामबिहारी के मामले में जानकारी भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रामबिहारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले तीनों पीड़ितों की झांसी में की गई जांच पूरी हो गई है। मंगलवार तक रिपोर्ट भी मिलने की संभावना है। इसके बाद तीनों पीड़ितों की सही उम्र भी सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed