फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Before father's Triyodashi, sons fight, woman injured

Jalaun News: पिता की त्रियोदशी से पहले बेटों में मारपीट, महिला घायल

Mon, 21 Oct 2024 02:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 21 Oct 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Before father's Triyodashi, sons fight, woman injured
कालपी। पिता की त्रियोदशी से पहले रुपये बंटवारे को लेकर बेटों में विवाद हो गया। इसमें एक महिला मारपीट से घायल हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ा खास निवासी खुशाली निषाद की 13 अक्तूबर को मौत हो गई थी। बताया कि उनके पास से करीब 53 हजार रुपये निकले थे। इस पर रविवार को उनके पुत्र राजेश और सुरेश आपस में विवाद करने लगे। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। बचाने आई राजेश की पत्नी घायल हो गई। इस पर उसे सीएचसी पहुंचाया गया है। कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि शिकायती पत्र मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन


महिला ने पति पर हमला करने का लगाया आरोप
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के बैरई गांव निवासी सरस्वती ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका पति गोविंद सिंह खेत पर पानी लगा रहा था। तभी गांव के का ही एक व्यक्ति आया और उसके पति से अभद्रता करने लगा। जब उसने विरोध जताया तो उसने उसके ऊपर भाले से हमला कर दिया। पति ने किसी तरह अपनी जान बचाई। महिला ने कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। (संवाद)
विज्ञापन


जहर खाने से युवक अचेत
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जा मंडी निवासी सोनू (20) ने रविवार को जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed