फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bees attack people going to funeral

Jalaun News: अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों पर मुधुमक्खियों का हमला

Wed, 03 May 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 03 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bees attack people going to funeral
अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों पर मुधुमक्खियों का हमला
विज्ञापन

20 से अधिक लोग हुए घायल, सीएचसी में कराया गया इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी



माधौगढ़। शव लेकर दाह -संस्कार के लिए जा रहे लोगों के ऊपर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। जिसमें दो दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद घर भेज दिया गया। मधुमक्खियों का हमला इतना तेज था कि तीन घंटे बाद दाह-संस्कार दूसरी तरफ करना पड़ा।

तहसील क्षेत्र के गांव सुरावली निवासी राजू दीक्षित के पुत्र अमरीष दीक्षित की मंगलवार को करंट लगने से मौत हो गई थी। बुधवार दोपहर सुरावली गांव में लोग अर्थी लेकर खेत पर दाह संस्कार करने जा रहे थे। खेत में अर्थी दाह-संस्कार के लिए रखी थी कि अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले में 20 से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन




जिसमें प्रधान प्रतिनिधि मुकेश कुमार, आकाश तिवारी, शिवम माधौगढ़, भूरे कोरी, गौरीश दीक्षित, देव सिंह परिहार, आशीष दीक्षित, बृजेश सिंह, गोविंद, गुड्डू पंडित मजीठ सहित कई घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुलदीप राजपूत का कहना है कि घायलों के शरीर में मधुमक्खियों के डंक लगे थे, उनको निकालकर सभी का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed