फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   B.Ed entrance exam: 615 candidates remained absent

बीएड प्रवेश परीक्षा: 615 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Sun, 09 Jun 2024 10:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 09 Jun 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam: 615 candidates remained absent
उरई। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। चार केंद्रों पर 1653 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें पहली पाली में 1349 ने परीक्षा दी और 304 गैरहाजिर रहे। जबकि दूसरी पाली में 1342 ने परीक्षा दी और 311 गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों में 615 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से पांच बजे तक हुईं। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि बीएड की प्रवेश परीक्षा में गांधी महाविद्यालय में पंजीकृत 403 परीक्षार्थियों में पहली पाली में 337 ने परीक्षा दी और 66 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 338 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 65 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

दयानंद वैदिक महाविद्यालय में पंजीकृत 450 परीक्षार्थियों में पहली पाली में 352 ने परीक्षा दी और 98 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 349 ने परीक्षा दी और 101 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में पंजीकृत 400 परीक्षार्थियों में पहली पाली में 322 ने परीक्षा दी और 78 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 320 ने परीक्षा दी और 80 गैरहाजिर रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पंजीकृत 400 परीक्षार्थियों में पहली पाली में 338 ने परीक्षा दी और 62 गैरहाजिर रहे। जबकि दूसरी पाली में 335 परीक्षा देने पहुंचे और 65 गैरहाजिर रहे। परीक्षाओं का एडीएम न्यायिक जुबेर बेग, डीआईओएस ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



माइनस मार्किंग के चक्कर में छोड़ दिए सवाल
फोटो-9-अमित।
जालौन के अमित हरियाणा की निजी कंपनी में जॉब करते है। उनका कहना है कि वह बीएड की प्रवेश परीक्षा देने आए थे। पेपर कठिन था। पहली पाली में सिर्फ 80 फीसदी की पेपर हल किए। बाकी छोड़ दिया क्योंकि माइनस मार्किंग थी।


फोटो-10-अनुश्रेया।
मेडिकल कॉलेज से आईं अनुश्रेया ने बताया कि वह एमएससी में पढ़ रही है। पहली बार इस तरह की परीक्षा दे रही है। वैसे तो पेपर ठीक था लेकिन सामान्य ज्ञान के सवाल कुछ कठिन थे। माइनस मार्किंग के चक्कर में जितना सही आया, उतना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed