फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Be careful while driving in the fog, there are more than 30 illegal cuts in every 50 km.

Jalaun News: कोहरे में चलना संभलकर, 50 किमी में 30 से ज्यादा अवैध कट

Thu, 27 Nov 2025 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Be careful while driving in the fog, there are more than 30 illegal cuts in every 50 km.
फोटो - 06 संकट मोचन के पास बना अवैध कट। संवाद - फोटो : विभाग
उरई। कालपी से एट तक 50 किलोमीटर लंबे हाईवे पर 30 से अधिक अवैध कट हैं। यहां से हर दिन वाहन अचानक मुड़ते हैं और हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेट्रोल पंप, ढाबा, गोदाम और दुकान संचालकों ने सुविधा के लिए खुद ही रेलिंग काटकर रास्ते बना लिए हैं। लोगों का कहना है कि कई हादसों में पहले ही जान जा चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साधे बैठे हैं। कोहरे में यह अवैध कट अब काल बनेंगे।
विज्ञापन





केस - एक
फोटो - 06 संकट मोचन के पास बना अवैध कट। संवाद
संकट मोचन के पास बना अवैध कट दे रहा हादसे को दावत


संकट मोचन मंदिर के पास फार्म के सामने दो बड़े अवैध कट वर्षों से बने हुए हैं। सड़क और कट की स्थिति एक जैसी होने के कारण वाहन चालक आसानी से हाईवे पर चढ़ जाते हैं। मंडी जाने की जल्दबाजी में लोग इसी कट का उपयोग करते हैं और थोड़ी दूरी बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अफसरों को इन कटों को तुरंत बंद कराना चाहिए। इससे हादसों की आशंका कम होगी।
विज्ञापन


केस - दो

फोटो - 07 आटा थाना के पास भदरेखी जाने वाले मार्ग पर बनाया अवैध कट। संवाद
आटा थाना के पास भी भदरेखी मार्ग पर जाने के लिए डिवाइडर तोड़कर अवैध कट बना दिया गया है जो बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। इसी तरह करीब पांच सौ मीटर आगे रेलवे स्टेशन के सामने भी अवैध कट बना है, जहां से वाहन अचानक हाईवे पर आ जाते हैं। कई बार दोपहिया वाहन चालक यहां हादसों में घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इन अवैध कटों को बंद कराने और सुरक्षित रास्ते चिह्नित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





केस- तीन

फोटो 08 – पिरौना के पास बनाया गया अवैध कट। संवाद
कई की जा चुकी जान फिर भी अधिकारी लापरवाह

झांसी-कानपुर हाईवे के एट क्षेत्र में अवैध कटों की संख्या सबसे अधिक है। लगभग 20 किमी में 10 से अधिक कट सक्रिय हैं। पिरौना के पास पेट्रोल पंप संचालकों ने अपने लिए कट बना रखे हैं, जहां से बाइक, कार और भारी वाहन रोजाना गुजरते हैं। सोमई व गिरथान के पास भी यही स्थिति है। कई हादसे पहले ही जान ले चुके हैं, लेकिन लापरवाही जस की तस है।





केस-चार

फोटो 09 – जोल्हूपुर मोड़ के पास बना अवैध कट। संवाद
जोल्हूपुर मोड़ से कालपी तक हाईवे कई जगह टूटा

जोल्हूपुर मोड़ से कालपी तक लगभग हर कुछ दूरी पर हाईवे कटा हुआ मिलता है। निजी फायदा देखते हुए लोगों ने जगह-जगह डिवाइडर तोड़कर मार्ग बना लिया है। वाहनों के अचानक कट मारने से गंभीर दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।







वर्जन



हाईवे पर जो भी अवैध कट हैं, उन्हें बंद कराया जा रहा है। हाईवे पर किसी भी जगह अवैध कट नहीं रहने दिए जाएंगे। रिफ्लेक्टर भी लगवाए जा रहे हैं।
- उत्तम सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचआईटी

फोटो - 06 संकट मोचन के पास बना अवैध कट। संवाद

फोटो - 06 संकट मोचन के पास बना अवैध कट। संवाद- फोटो : विभाग

फोटो - 06 संकट मोचन के पास बना अवैध कट। संवाद

फोटो - 06 संकट मोचन के पास बना अवैध कट। संवाद- फोटो : विभाग

फोटो - 06 संकट मोचन के पास बना अवैध कट। संवाद

फोटो - 06 संकट मोचन के पास बना अवैध कट। संवाद- फोटो : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed