फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Be careful walking in the fog, the bridge ahead is broken

Jalaun News: कोहरे में चलना संभलकर, आगे पुलिया टूटी है

Fri, 21 Nov 2025 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Be careful walking in the fog, the bridge ahead is broken
कोंच। कोंच-उरई मुख्यमार्ग पर ग्राम पड़री में टूटी पुलिया हादसे को दावत दे रही है। कोहरे शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सुबह और रात के समय तो यह पुलिया नहीं दिखती है। पुलिया के दोनों तरफ कोई चेतावनी बोर्ड या लाइट का इंतजाम नहीं है। दोपहिया व चारपहिया चालक लगातार खतरे का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

उरई-कोंच-नदीगांव मार्ग में कोंच-उरई के बीच सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं। कोंच से जिला मुख्यालय को जाने वाली सड़क में ग्राम पड़री पर क्षतिग्रस्त पुलिया कई महीनों से पीडब्ल्यूडी के अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। दो माह पहले पुलिया में एक छोटा सा गड्ढा हो गया था। भारी वाहनों के कारण पुलिया और क्षतिग्रस्त होती जा रही है। कई बार बाइक सवार गड्ढे में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

ऐसे में ग्रामीणों ने गड्ढे के आसपास ईंटें व झाड़ लगा दिए हैं। बताया गया कि ग्राम पड़री पर गांव से पानी निकासी के लिए नाले की पुलिया बनी है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें गड्ढा हो गया है। ग्रामीण महेंद्र, रोहित, छोटू कुशवाहा, नंद, स्वदेश कुमार, अशोक, आकाश, दिलीप, सुनील आदि का कहना है कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक न तो मरम्मत शुरू हुई और न ही अस्थायी सुरक्षा व्यवस्था की गई। उन्होंने प्रशासन से जल्द पुलिया की मरम्मत कराने और सुरक्षा संकेतक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
पुलिया के अंदर की सफाई के लिए बीडीओ कोंच, एडीओ पंचायत को पत्र लिखकर भेज दिया गया है। जैसे ही पुलिया की सफाई हो जाती है, तत्काल क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत करा दी जाएगी।
- नंदकिशोर, एई, पीडब्लूडी

वर्जन
पत्र की जानकारी नहीं है, अभी फील्ड पर हूं। ऑफिस जाकर देखता हूं। अगर पत्र पड़ा होगा तो पुलिया की सफाई करा दी जाएगी।
- प्रशांत यादव, बीडीओ, कोंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed