फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BDO investigates fraudulent payment

फर्जी भुगतान मामले में जांच करने पहुंचे बीडीओ

Wed, 20 Jul 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
BDO investigates fraudulent payment
कदौरा। कुरहना आलमगीर गांव में तालाब की मिट्टी खोदाई व उसे गोशाला में भराई कराने का फर्जीवाड़ा सामने आया है। मामला उजागर होने पर बीडीओ ने जांच पड़ताल कर भुगतान का इस्टीमेट मांगा है।
विज्ञापन

आरोप था कि प्रधान, सचिव और जेई ने तालाब खोदाई से मिट्टी निकाली। गोशाला में भराई और मजदूरी के नाम पर फरवरी 2022 में 42 हजार 126 रुपये, जून 2022 में 74 हजार 929 रुपये और 34 हजार 467 रुपये की धनराशि निकाल ली थी। मामला तूल पकड़ने पर सोमवार के अंक में अमर उजाला ने गोशाला में मजदूरी के नाम पर फर्जी भुगतान शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

मंगलवार को बीडीओ ने कुरहना आलमगीर ने गांव पहुंचकर तालाब और गोशाला में भराई गई मिट्टी आदि कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। पूछताछ के दौरान कर्मचारी बीडीओ को गुमराह करते नजर आए। जिस पर बीडीओ ने चेतावनी दी है। बीडीओ बृजकिशोर कुशवाहा का कहना है कि जांच की है, एक कार्य का तीन बार भुगतान दिखाया गया है, इस्टीमेट मंगवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed