फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Barsangh elections: Rajendra becomes president, Dinanath becomes general secretary

बारसंघ चुनाव : राजेंद्र अध्यक्ष, दीनानाथ बने महामंत्री

Thu, 11 Jan 2024 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Barsangh elections: Rajendra becomes president, Dinanath becomes general secretary
कोंच। बारसंघ कोंच के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में गुरुवार को गहमागहमी के बीच मतदान संपन्न हुआ।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद निरंजन और महामंत्री पद पर दीनानाथ निरंजन चुनाव जीते। अध्यक्ष पद पर परिणाम एकतरफा रहा। जिसमें राजेंद्र प्रसाद 65 मतों के भारी अंतर से चुनाव जीते। महामंत्री पद पर महज दो वोट के अंतर से दीनानाथ चुनाव जीते। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप नारायण सोनकिया और उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम वाले पद पर अवनीश बूटौलिया ने आठ-आठ वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ब्रजेश कुमार मिश्रा व सदस्य संतलाल अग्रवाल, वीरेंद्र लिटौरिया, संतोष अग्रवाल के निर्देशन में गुरुवार को तहसील परिसर स्थित बार भवन में मतदान हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश अग्रवाल व सहायक चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तमदास रिछारिया, अवधेश द्विवेदी, जितेंद्र सिंह गुर्जर, नरसिंह गहरवार, हल्के सिंह बघेल व शशांक मोहन श्रीवास्तव की देखरेख में सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

हालांकि शुरू में मतदान की गति काफी धीमी रही, लेकिन दो बजे के बाद मतदान में आई तेजी के साथ शाम चार बजे तक 232 के सापेक्ष 223 मत पड़े। इसके बाद मतों की गिनती शुरू हो गई। अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबले में राजेंद्र प्रसाद निरंजन ने राकेश तिवारी को 65 मतों से पराजित किया। राजेंद्र प्रसाद को 120 वोट मिले, राकेश तिवारी को 55 वोट मिले। तीसरे स्थान पर अमर बाबू पाठक रहे जिन्हें 47 मतों पर संतोष करना पड़ा। महामंत्री पद पर भी त्रिकोणीय मुकाबले में दीनानाथ निरंजन जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीनानाथ को 91 वोट मिले और दीपक मिश्रा को 89 मत मिले। उन्होंने दीपक मिश्रा को दो वोटो से पराजित किया। तीसरे स्थान पर विनोद कुमार निरंजन रहे उन्हें 36 वोट मिले। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप सौनकिया ने देवेंद्र वर्मा को 8 मतों से हराया। कुलदीप को 115 और देवेंद्र वर्मा को 107 वोट मिले। इसी तरह 10 वर्ष से कम वाले उपाध्यक्ष पद पर अवनीश बूटौलिया ने असित कुशवाहा को आठ वोटों से हराया। निर्वाचन अधिकारियों ने विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। जीते हुए प्रत्याशियों के समर्थकों ने मिठाई बांटी और गोले दागकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed