{"_id":"637927346635c579982b267c","slug":"bar-association-vice-president-attacked-orai-news-knp7292086101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारसंघ उपाध्यक्ष पर हमला होने से वकीलों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारसंघ उपाध्यक्ष पर हमला होने से वकीलों में आक्रोश
विज्ञापन
एएसपी को प्रार्थना पत्र देते बारसंघ अध्यक्ष हरीसिंह
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। बार संघ कोंच के कनिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार कुशवाहा के ऊपर हुए हमले की घटना से वकीलों में आक्रोश है।
घटना में घायल हुए जितेंद्र ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है। इधर, बार संघ अध्यक्ष हरीसिंह निरंजन ने समाधान दिवस में आए अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी को ज्ञापन दिया।
एएसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी बार संघ उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि शनिवार की सुबह करीब पौने 10 बजे वे फाइलें लेकर घर से पैदल ही तहसील न्यायालय जा रहे थे।
रास्ते में मोहल्ले के ही नीलू और राहुल ने गालीगलौज कर लाठी-डंडों से पीटा। जितेंद्र ने बताया कि एक प्लॉट की खरीद को लेकर उसने 60 हजार रुपये बतौर पेशगी दोनों भाइयों को दिए थे, लेकिन जब प्लॉट की लिखापढ़ी नहीं हुई तो उसने पैसे वापस मांगे।
विज्ञापन
रुपये वापस न करने पर उसने दो महीने पहले 17 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी खुन्नस में दोनों भाइयों ने मिलकर उसे पीटा है।