फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bar acocition

होर्डिंग, पोस्टर से पटा मतदान स्थल

Sun, 13 Mar 2022 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
bar acocition
कलक्ट्रेट में प्रत्याशियों द्वारा लगाए जा रहे टेंट व लगे होर्डिंग, पंपलेट्स। - फोटो : ORAI
उरई। जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में होगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव से पहले अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर के अंदर और बाहर व जजी परिसर के बाहर पोस्टर, होर्डिंग से पाट दिया है। प्रत्याशियों ने अपने-अपने टेंट भी लगा लिए है। अधिवक्ताओं के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल है।
विज्ञापन

बता दें कि चार मार्च को नामांकन में 53 प्रत्याशियों ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन किए थे। इसमें 11 प्रत्याशियों ने सात मार्च को नामांकन वापस ले लिए हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। अब जो प्रत्याशी शेष है, उन्होंने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रखी हैं। प्रत्याशी के साथ उनके समर्थक और परिवारीजन चुनाव मैदान में उतारकर वोट मांग रहे है।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी धीरेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि 14 मार्च को होने वाले चुनाव में 1309 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह नौ से पांच बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना होगा। मतदान के लिए दस बूथ बनाए गए हैं। सहायक चुनाव अधिकारी गोपाल श्रीवास्तव, शिवाकांत पाठक, सुधीर मिश्रा, कमर अहमद आदि ने बताया कि मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई। देर रात तक सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रत्याशियों के बीच है मुकाबला
अध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवार- उदयशंकर द्विवेदी, नरसिंह दास गुप्ता, राजेश सक्सेना व बलवान सिंह कुशवाहा।
महासचिव पद पर तीन उम्मीदवार- उपेंद्र प्रताप सिंह, मनोज दीक्षित, कृष्णकांत शर्मा।
कोषाध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवार- दीपक कुलश्रेष्ठ, इंद्रपाल सिंह राजपूत, आफताब अहमद सिद्दीकी, राघवेंद्र सिंह।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए- अनंत पाल सिंह, सुमित नारायण तिवारी।
उपाध्यक्ष पद के लिए- गजेंद्र कुमार, हरचरन।
उपाध्यक्ष व कलक्ट्रेट प्रभारी पद के लिए- रामप्रकाश पाल, रमाकांत दीक्षित।
संयुक्त सचिव पद पर- रहूफ शेख मंसूरी, राजेश कुमार, गोविंद सिंह, ब्रजेंद्र निरंजन, लक्ष्मीकांत पाठक, निजाम अहमद सिद्दीकी, सौरभ सोनी, विजयेंद्र सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव।

कनिष्ठ सदस्य पद पर- आरिफ अंसारी, विनीत कुमार, संघप्रिय, अभिषेक पाठक, विश्वदीप राव, अरविंद सिंह, रवींद्र पटेल, प्रदीप कुमार, गंगाप्रसाद।

चुनाव की तैयारियों में जुटे सहायक चुनाव अधिकारी।

चुनाव की तैयारियों में जुटे सहायक चुनाव अधिकारी।- फोटो : ORAI

कलक्ट्रेट में मतदान के लिए बनाए गए बूथ।

कलक्ट्रेट में मतदान के लिए बनाए गए बूथ।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed