{"_id":"5d7bee5d8ebc3e93db119d92","slug":"bapu-s-statue-broke-by-chaos-orai-news-knp5134263175","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने तोड़ी बापू की प्रतिमा, विरोध में सड़कों पर उतरे सपा-कांग्रेस नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकतत्वों ने तोड़ी बापू की प्रतिमा, विरोध में सड़कों पर उतरे सपा-कांग्रेस नेता
Sat, 14 Sep 2019 10:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने तोड़ी गांधी प्रतिमा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के स्टेशन रोड स्थित गांधी इंटर कालेज के गेट के ऊपर लगी बापू की प्रतिमा खंडित कर दी है। सुबह जब विद्यालय के चौकीदार ने देखा कि तीन ओर जालियों से घिरी प्रतिमा का सिर धड़ से अलग पड़ा है तो उसने प्रधानाचार्य को सूचना दी। प्रधानाचार्य ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को जानकारी दी।
कुछ ही देर में सूचना पाकर जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर के नेतृत्व में कांग्रेसी भी मौके पर पहुंचे गए और अराजकतत्वों पर आरोप लगाकर धरना देने लगे, तभी सपाइयों का भी कालेज पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद कांग्रेसी व सपाई पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
हंगामा बढ़ते देख मौके पर पहुंचे एएसपी डॉ अवधेश सिंह ने नेताओं को समझा बुझाकर प्रतिमा की मरम्मत कराई और तत्काल ही प्रधानाचार्य की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया। शहर के स्टेशन रोड स्थित गांधी इंटर कालेज के मुख्य द्वार के छज्जे पर लगी गांधी जी की प्रतिमा को गुरुवार रात अराजकतत्वों ने तोड़ दिया और प्रतिमा का सिर धड़ से अलग कर दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह चौकीदार अवधेश कुमार की नजर प्रतिमा पर पड़ी तो उसने तत्काल प्रधानाचार्य रविशंकर अग्रवाल को इसकी सूचना दी। प्रधानाचार्य अन्य शिक्षकों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी। जब शहर में खबर फैली तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर के नेतृत्व में कांग्रेसी मौके पर पहुंच गए वहीं सपा के नेता भी मौके पर पहुंचे और सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
इसके बाद सपा के प्रांतीय नेता प्रदीप दीक्षित, सुरेंद्र मौखरी व कई और नेता धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. अवधेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल वर्मा ने मौके पर पहुंचकर नेताओं को समझा बुझाकर तत्काल प्रतिमा की मरंमत कराई। प्रतिमा ठीक होने के बाद सम्मान के साथ प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया और पुलिस अधिकारियों ने सलामी दी।
कोतवाली पुलिस ने स्कूल के प्रधानाचार्य डा. रविशंकर अग्रवाल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी डॉ. सतीश कुमार ने कहा की महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़े जाने वाले मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रतिमा तोड़ने वालों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर का कहना है कि यदि दो अक्तूबर तक नई प्रतिमा नहीं लगाई गई तो आंदोलन किया जाएगा। धरना देने वालों में अनुज मिश्रा, आशीष चतुर्वेदी, राजीव नारायण मिश्रा, चौधरी श्यामसुंदर, रेहान सिद्दीकी सपा नेता प्रदीप दीक्षित, सुरेंद्र मौखरी, अरविंद सेंगर, करण श्रीवास आदि रहे।

कॉलेज में प्रिंसिपल के साथ मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक- फोटो : ORAI

धरने पर बैठे कांग्रेसी व सपा नेता- फोटो : ORAI

पत्रकार वार्ता करते पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी- फोटो : ORAI
1970 में इंदिरा ने किया था अनावरण
श्रीगांधी इंटर कालेज के मुख्यद्वार पर लगी गांधी प्रतिमा 1970 में स्थापित की गई थी। विद्यालय के लोगों ने बताया कि वर्ष 1970 में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस प्रतिमा का अनावरण किया था। हर साल दो अक्तूबर से पहले प्रतिमा की साफ सफाई की जाती है। इस बार भी तैयारी की जा रही थी।
ढाई साल बाद दिखा कांग्रेस-सपा गंठबंधन
विधानसभा चुनाव के ढाई साल बाद एक बार फिर सड़क पर कांग्रेेस व सपा के नेता एक साथ एक ही आंदोलन से जुड़े नजर आए। जिसको लेकर भाजपाइयों में भी खूब चर्चा रही। वहीं सपा और कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि बापू को किसी दल से नहीं जोड़ा जा सकता है।
प्रतिमा की छड़ी, चश्मा व गीता नदारद
पुलिस को मौके पर प्रतिमा के कुछ अवशेष मिले, जिन्हें दोबारा से जुड़वा दिया गया लेकिन छड़ी, चश्मा और हाथ में पकड़ी गई गीता का कुछ अता पता नहीं चला। इसको लेकर भी कांग्रेस व सपा नेताओं में आखिर तक गुस्सा बना रहा। कहना है कि जल्द से जल्द नई प्रतिमा ही लगवाई जाए।

आज निकाला जाएगा मौन जुलूस
जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी ने बताया कि प्रतिमा खंडित किए जाने के विरोध में शनिवार को कांग्रेसी मौन जुलूस निकालेंगे, जिसमें आम लोग भी शामिल हो सकते हैं। जुलूस के माध्यम से आरोपियों को जल्द से जल्द पकडने व नई प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की जाएगी।
पूर्व विधायक ने किया आंदोलन का एलान
उरई में कांग्रेस के पूर्व विधायक ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि दो अक्तूबर को पूरे देश में गांधीजी की 150 वीं जयंती मनाई जानी है, लेकिन कुछ शरारतीतत्व इस तरह का कृत्य कर माहौल खराब करना चाहते है। गांधी प्रतिमा को खंडित कर उनकी विचारधारा को कुचलने का काम किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर मांग की कि 2 अक्तूबर से पहले गांधी जी की खंडित प्रतिमा को हटाकर नई गांधी जी की प्रतिमा स्थापित की जाए, अन्यथा कांग्रेसी आंदोलन करेंगे।