{"_id":"680a813b16b4cfd88601ae6a","slug":"bandhan-bank-manager-riding-a-bike-dies-in-a-vehicle-collision-orai-news-c-224-1-ori1005-128401-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार बंधन बैंक के मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार बंधन बैंक के मैनेजर की मौत
Thu, 24 Apr 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
उरई/एट। बाइक सवार बंधन बैंक के मैनेजर को बुधवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने पर वाहन उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। इससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी।
झांसी के कस्बा समथर निवासी अभिषेक व्यास (32) बबीना स्थित बंधन बैंक में मैनेजर थे। बुधवार को वह उरई में शादी होने पर बाइक से आ रहे थे। जैसे ही बाइक रात करीब 11 बजे रात एट थाना क्षेत्र के सोमई पावर हाउस के पास पहुंची तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और रौंदते हुए निकल गया। इससे उनकी मौत हो गई।
राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसके भाई आशीष को इसकी जानकारी दी। आशीष ने बताया कि उनके एक तीन साल की बेटी है। उनकी मौत से पत्नी गायत्री व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल है। थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि हेलमेट लगाए थे पर वाहन के रौंदते हुए निकल जाने से मौत हो गई। वाहन की तलाश की जा रही है।