फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bam-bomb naive's cheers echoed in pagodas

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

Mon, 18 Jul 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bam-bomb naive's cheers echoed in pagodas
उरई/कोंच। सावन मास के पहले सोमवार को शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारे गूंजे। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर घर परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली मांगी।
विज्ञापन

शहर के नीलकंठ मंदिर, हुल्की माता मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर आदि में भक्तों का तांता लगा रहा। इसी तरह कोंच के प्रसिद्ध भूतेश्वर मंदिर, मारकंडेश्वर मंदिर, बख्शेश्वर मंदिर, आनंदेश्वर मंदिर, नायक का मठ मंदिर, पठेश्वर मंदिर, रामकिशुन की बगिया स्थित शिव मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, स्टेट बैंक स्थित शिव मंदिर, चौबे की गली स्थित शिव मंदिर, पुरानी स्टेट बैंक के पीछे स्थित शिव मंदिर में भक्तों ने अभिषेक कर दीप प्रज्वलित किया और बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, गंगाजल, दुग्ध, चीनी, केसर, इत्र, दही, घृत, चंदन, शहद, भांग आदि अर्पित कर शिव स्तुति की। कई भक्तों ने सोमवार को उपवास रखा।

भूरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक कर प्रार्थना की
सरावन। जिले के प्राचीन शिव मंदिर भूरेशवर पर सुबह से ही जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा। भगवान भूरेशवर की आरती के बाद मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं को दर्शनार्थ खोल दिए गए थे। इस दौरान मंदिर प्रशासन एवं गोहन थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। इस दौरान गोहन थाना प्रभारी महेश कुमार सहित पुलिस फोर्स भक्तों की सुरक्षा में मौजूद रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed