{"_id":"68a0e1dbbf2389308d02495b","slug":"bal-vatikas-inaugurated-in-13-villages-on-independence-day-orai-news-c-224-1-bnd1005-133313-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: स्वतंत्रता दिवस पर 13 गांवों में बाल वाटिकाओं का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: स्वतंत्रता दिवस पर 13 गांवों में बाल वाटिकाओं का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। नौनिहाल को खेल-खेल में प्रारंभिक शिक्षा प्रदान किए जाने की उद्देश्य से बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा गांव-गांव बाल वाटिका खोली जा रही हैं। शुक्रवार को सिमिरिया गांव में भी विधायक ने बाल वाटिका का फीता काटकर शुभारंभ किया।
स्वतंत्रता दिवस पर कोंच ब्लॉक के सिमिरिया गांव स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद्र निरंजन ने झंडा फहराया। बाद में विधायक ने विद्यालय परिसर में ही बाल वाटिका का फीता काटकर शुभारंभ किया। बीईओ ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सिमिरिया के अलावा प्राथमिक विद्यालय किशुनपुरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरी, प्राथमिक विद्यालय बिरासनी, प्राथमिक विद्यालय सेता, प्राथमिक विद्यालय बाबूपुरा, प्राथमिक विद्यालय दबकाई, प्राथमिक विद्यालय कुदरा खुर्द, प्राथमिक विद्यालय खाबरी, प्राथमिक विद्यालय हुनहुना, प्राथमिक विद्यालय भेपता, प्राथमिक विद्यालय बरोदा खुर्द व प्राथमिक विद्यालय रतनपुरा में भी बाल वाटिका का शुभारंभ किया गया है।
इसी तरह माधौगढ़ के प्राथमिक विद्यालय तजपुरा अव्वल का बाल वाटिका के रूप में ब्लॉक प्रमुख माधौगढ़ मोहित कुमार दोहरे ने शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा के जजा मंत्री ज्योतिष सिंह, मानसिंह आदि रहे। वहीं उसरगांव में बाल बालिका का उद्घाटन सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने किया।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय मड़ोरा में बाल वाटिका का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीआरसी मदारीपुर द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा व प्रभातफेरी से हुई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अनिरुद्ध दुबे, मंडल अध्यक्ष कुठौंद रुद्र प्रताप सिंह, बीईओ दिग्विजय सिंह, गौतम त्रिपाठी, ग्राम प्रधान मड़ोरा विनीता देवी आदि रहे। (संवाद)