फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Babu realization reprimand Aslha

उगाही पर असलहा बाबू को फटकार

Fri, 01 Apr 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /उरई
अमर उजाला ब्यूरो /उरई Updated Fri, 01 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Babu realization reprimand Aslha
जिलाधिकारी से असलहा बाबू की शिकायत करने जाते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
उगाही के आरोपों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले असलहा बाबू मुन्ना यादव पर उगाही के आरोप लगे हैं। जिलाधिकारी से मिलने गए अधिवक्ताओं के शिष्ट मंडल ने असलहा बाबू पर उगाही के आरोप लगाए। डीएम ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए असलहा बाबू को तलब किया। फटकार लगाते हुए हिदायत दी कि अगर दोबारा शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


लंबे समय से एक ही पटल पर तैनात असलहा बाबू मुन्ना यादव का विवादों से पुराना नाता है। शस्त्र धारकों से उगाही से लेकर शस्त्र लाइसेंस बनवाने के नाम पर रुपए ऐंठने तक के आरोप उन पर लगते रहे हैं। इसे लेकर अक्सर वह विवादों में भी बने रहते हैं। गुरुवार को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल नवागंतुक डीएम संदीप कौर से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचा।
विज्ञापन


यहां पर प्रतिनिधि मंडल में शामिल अधिवक्ता जगदीश पांचाल, अभिलाख सिंह सेंगर, कलेक्ट्रेट प्रभारी शिवकांत पाठक, नृपत सिंह, संतोष सिंह, नाथूराम त्रिपाठी, आशुतोष शर्मा, मणींद्र शर्मा, जगदीश याज्ञिक, प्रकाश नारायण तिवारी आदि ने बताया कि लंबे समय से एक ही पटल पर तैनात असलहा बाबू मुन्ना यादव इन दिनों शस्त्र धारकों से जमकर उगाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाए कि शस्त्र धारकों से यूनिक नंबर व लाइसेंस ऑनलाइन कराने के नाम पर 500 रु पए ऐंठे जा रहे हैं। रुपए न देने पर शस्त्र धारकों को बेइज्जत करके वह अपने कमरे से बाहर निकाल देते हैं। इसके चलते मजबूरी में शस्त्र धारक अपना शोषण करवा रहे हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि शस्त्र लाइसेंस बनाने के नाम पर भी उक्त बाबू आवेदकों से 30 से 50 हजार रुपए तक ऐंठता है। अधिवक्ताओं की शिकायत को जिलाधिकारी संदीप कौर ने गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed