फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ayushman Vaya Vandana cards will be made for 36,914 pensioners

Jalaun News: 36,914 पेंशनधारियों के बनाए जाएंगे आयुष्मान वय वंदना कार्ड

Thu, 26 Dec 2024 02:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Vaya Vandana cards will be made for 36,914 pensioners
उरई। समाज कल्याण विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र के 31,938 एवं शहरी क्षेत्र में 4,976 पेंशनधारी लाभार्थियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को सौंपी है। इनका विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इस योजना में पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा आयुष्मान योजना से पंजीकृत किसी भी अस्पताल में मिलती है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. आशीष कुमार झा ने बताया कि समाज कल्याण विभाग से सभी ब्लॉक के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के उन पेंशनधारी वृद्धजनों की सूची प्राप्त कर ली गई है, जो सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत विभाग से पेंशन की धनराशि डीबीटी के माध्यम से अपने-अपने खातों में प्राप्त कर रहे हैं। इसमें शहरी क्षेत्र के 4,976 लाभार्थियों में से 2,422 महिलाएं एवं 2,554 पुरुष हैं। ग्रामीण क्षेत्र के 31,938 लाभार्थियों में से 14,843 महिलाएं एवं 17,095 पुरुष हैं। पंचायत सहायक, सीएचओ एवं आयुष्मान मित्र के माध्यम से इन सभी को आयुष्मान योजना में पंजीकरण करते हुए उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि सभी 70 प्लस आयु के पेंशनधारी लाभार्थियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को दी गई है, सूची में मोबाइल नंबर भी दिया गया है, जिससे लाभार्थियों से संपर्क करते हुए आयुष्मान कार्ड आसानी से बनाया जा सके। डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद का कहना है कि सभी एडीओ पंचायत व सचिव को निर्देशित किया गया है कि पंचायत सहायक के माध्यम से सभी बुजुर्गों की ई केवाईसी करवाएं।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed