फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ayurveda is removing complex diseases: Anuragi

प्राचीन काल से ही बीमारियों को भगा रहा आयुर्वेद

Thu, 13 Oct 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ayurveda is removing complex diseases: Anuragi
उरई। आयुष विभाग की ओर से हर दिन, हर घर आयुर्वेद अभियान के तहत बुधवार को जिला स्तरीय संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 63 विद्यालयों के 131 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ डी नाथ ने संयुक्त रुप से किया। कहा कि आयुर्वेद प्राचीन काल से लेकर अब तक कई जटिल बीमारियों को दूर करने का काम कर रहा है। डॉ. डी नाथ ने कहा कि सभी चिकित्सीय विधाएं अपने अपने तरीके से काम करती है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता कराने में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सत्येंद्र पटेल, डॉ. विवेक राजपूत, डॉ. सुनील वर्मा, डॉ. जितेंद्र वर्मा, डॉ. सुलेखा वर्मा, डॉ. मनीष सचान, डॉ. प्रखर चौबे, डॉ. अंकिता अग्रवाल, डॉ. श्वेता गुप्ता, डॉ. अर्चना कुशवाहा, डॉ. अंबर साहू ने भी आयुर्वेद के महत्व पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विजय पांडेय, योग प्रशिक्षक अरविंद कुशवाहा, जयपाल सिंह, रामप्रकाश, रवींद्र वर्मा, चंद्रपाल, अखिलेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ ममता स्वर्णकार ने किया।
निर्णायक मंडल में जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रवीण कुमार पांडेय और विशेष विशेषज्ञ के रुप में डॉ रश्मि वशिष्ठ शामिल थी।

ये रहे विजेता
प्रथम स्थान पर कर्नल ईश्वरी सिंह इंटर कॉलेज शेखपुर बुजुर्ग की आशी, दूसरे स्थान पर पीआरबी इंटर कॉलेज गुढ़ा की साक्षी पाल, तीसरे स्थान पर एसआर स्कूल की प्रज्ञा राठौर रहीं। जबकि सांत्वना पुरस्कार पार्वती इंटर कॉलेज शेखपुर की गरिमा सेंगर व सरस्वती ज्ञान मंदिर बघौरा के अनुराग को दिया गया। अब यह प्रतिभागी मंडल स्तर पर होने वाली मंडलीय संभाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed