फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   award,DM,lockdoun,record,city

सबसे ज्यादा गणेश चित्र बनाने का विश्व रिकॉर्ड रोहित विनायक ने बनाया

Fri, 04 Feb 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
award,DM,lockdoun,record,city
चित्रकार रोहित विनायक को सम्मानित करती डीएम प्रियंका निरंजन। - फोटो : ORAI
उरई। शहर निवासी युवक रोहित विनायक अपनी अद्भुत चित्रकारी के लिए विख्यात है। वह पिछले 20 साल से चित्रकारी कर रहे हैं। रोहित विनायक लोगों के तरह-तरह के हस्ताक्षर पर श्री गणेश का चित्रांकन करते आ रहे हैं। उनकी इस चित्रकारी पर हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड व इंडिया बुक रिकॉर्ड ने सबसे ज्यादा हस्ताक्षर पर गणेश चित्र बनाने के लिए अपने रिकॉर्ड में शामिल किया है। चित्रकार रोहित ने बताया कि अभी तक वह तरह-तरह के लोगों के हस्ताक्षर के ऊपर 10,108 गणपति बना चुके हैं और निरंतर इस कार्य में लगे है।
विज्ञापन

उन्होंने ने बताया कि इस कार्य की शुरुआत 2001 से की थी। तरह तरह के हस्ताक्षर पर सेकेंडों में भगवान गणेश का चित्र बनाने की इस प्रतिभा ने रोहित विनायक देश व विदेश में कई सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है। अभी हाल में ही उन्हें संस्कृति मंत्रालय द्वारा जूनियर फैलोशिप अवार्ड मिला है। रोहित ने समाजसेवी के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है। वह कोविड 19 के पहले लॉकडाउन से रोहित जिला महिला व पुरुष चिकित्सालय में पांच रुपये में भरपेट भोजन देने का कार्य प्रभु आइए संस्था के माध्यम से कर रहे है। उनकी इस उपलब्धि पर डीएम प्रियंका निरंजन ने रोहित को सम्मानपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। रोहित की सफलता पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed