फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Awakened administration, corrected tubewell

जागा प्रशासन, ठीक कराया नलकूप

Sun, 18 Apr 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Awakened administration, corrected tubewell
स्टार्टर सही करते कर्मी - फोटो : ORAI
कदौरा। अमर उजाला की पहल पर ग्रामीणों को पेयजल संकट से मुक्ति मिल गई। पेयजल संकट की खबर के प्रकाशन के बाद अधिकारियों की नदीं टूटी और रविवार को जल संस्थान की टीम ने बरखेरा पहुंचकर खराब नलकूप को ठीक कराया। इससे गांव में पानी की सप्लाई सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

बात दें कि ब्लॉक क्षेत्र के बरखेरा गांव में शुक्रवार को नलकूप के स्टार्टर में आग लग गई थी। गांव की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा था। इस खबर को अमर उजाला ने रविवार को प्रकाशित किया। खबर को संज्ञान में लेते ही अधिकारियों की नींद टूटी। निर्देश पर जल संस्थान की टीम गांव पहुंची और खराब स्टार्टर को ठीक कराकर नलकूप को ठीक कराया। इससे गांव की पेयजल व्यवस्था सुचारु हो गई।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी के मौसम के साथ साथ नवरात्र व रमजान माह चल रहा है। अब पानी के लिए दूरदराज के इलाकों में नहीं जाना पड़ेगा। इस संबंध में बीडीओ अतिरंजन सिंह ने कहा कि टंकी के खराब स्टार्टर को सही करवा दिया गया है। अब जल्द ही खराब हैंडपंपों को सही करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed