फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Avoid corona if you are above sixty years of age: Corona

उम्र साठ साल से ऊपर तो कोरोना से बचें ः कोरोना

Tue, 31 Mar 2020 10:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
Avoid corona if you are above sixty years of age: Corona
जिला महिला अस्पताल की सीएमएस सुनीता बनौधा - फोटो : ORAI
उरई। कोरोना वायरस का खतरा साठ साल के ऊपर के बुजुर्गों पर ज्यादा है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अन्य लोगों की अपेक्षा कमजोर होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जागरूक करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। डाक्टर भी बराबर इस बारे में बता रहे और परिवार के सदस्य भी अपने बड़े बुजुर्गों को इसका हवाला देकर बाहर निकलने से रोक रहे हैं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डा. सुनीता बनौधा का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग इस बारे में पोस्टर, बैनर और पंफलेट के सहारे बुजुर्गों को जागरूक करने के साथ ही जरूरी हिदायत बरतने की सलाह देने में जुटा है। वृद्ध लोग कोरोना संक्रमण का शिकार आसानी से हो सकते हैं, ऐसे में सतर्कता ही असली बचाव है। पोस्टर में साफ शब्दों में कहा गया है कि यदि आपकी उम्र 60 साल या इससे ज्यादा है तो इस बात का खास ख्याल रखें कि घर से न निकलें बाहर भीड़भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों या आयोजनों पर जाने से कोरोना का वायरस अपनी चपेट में ले सकता है, इसलिए ऐसे स्थानों पर जाने से बचें। बहुत जरूरी हो तभी अस्पताल जाएं नहीं तो फोन पर ही चिकित्सक के संपर्क में रहें। उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, हृदय या फेफड़ों से संबंधित बीमारी है तो नियमित उपचार जारी रखें। इन परिस्थितियों में भी चिकित्सक की सलाह पर ही अस्पताल जाएं।
विज्ञापन

संक्रमण से बचने को ये रखें ख्याल
खांसते या छींकते समय हाथों की बजाय कोहनी या टिशू पेपर का इस्तेमाल करें और इस्तेमाल के बाद टिशू पेपर को कूड़ेदान में डालें। हाथों को बार-बार साबुन और साफ पानी से धोएं। बुखार, खांसी या सांस लेने में दिक्कत होने पर डाक्टर से संपर्क करें। स्वास्थ्य महकमे ने कोरोना के संक्रमित की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-1805-145 जारी किया है। इसके अलावा जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश के मोबाइल नंबर 9454164557 एवं डॉ. महेद्र कुमार के मोबाइल नंबर 9454714517 पर फोन कर किसी भी तरह की जानकारी ली और दी जा सकती है। जिस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed