फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Avadhesh and Malti won gold in judo.

Jalaun News: जूडो में अवधेश और मालती ने जीता स्वर्ण

Sun, 14 Jun 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Avadhesh and Malti won gold in judo.
फोटो - 18 जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
उरई। पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित जूडो प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अपने नाम किए। 66 किग्रा वर्ग में जालौन के अवधेश चाहर और 48 किग्रा महिला वर्ग में मालती ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग के 60 किग्रा भार वर्ग में अंकित सोलंकी (इटावा) और किशन कुमार (फतेहगढ़) ने कांस्य पदक जीता। 66 किग्रा वर्ग में अवधेश चाहर (जालौन) एवं दुर्गेश सिंह (झांसी) ने स्वर्ण पदक, प्रियांशु सिंह (झांसी) ने रजत तथा अगम सचान (झांसी) ने कांस्य पदक हासिल किया। 73 किग्रा वर्ग में सूर्य प्रताप सिंह (इटावा) ने स्वर्ण, प्रदीप कुमार चौहान (जालौन) ने रजत और अजय भदौरिया (ललितपुर) ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 81 किग्रा वर्ग में हरिहरशरण सिंह (ललितपुर) ने स्वर्ण, पुनीत निराला (जालौन) ने रजत, जबकि हरेंद्र कुमार (इटावा) और नितिन (जालौन) ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन


90 किग्रा वर्ग में राममनोहर शर्मा (कानपुर देहात) ने स्वर्ण, दर्पण कुमार (जालौन) ने रजत तथा प्रिंस युवराज (फतेहगढ़) और सुमनेश (औरैया) ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-100 किग्रा वर्ग में मुनवेंद्र (फतेहगढ़) ने स्वर्ण तथा मनोज कुमार (फतेहगढ़) ने रजत पदक जीता। 100 किग्रा से अधिक भार वर्ग में बृजबल्लभ सिंह (ललितपुर) ने स्वर्ण और पवन उपाध्याय (फतेहगढ़) ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वर्ग में 48 किग्रा भार वर्ग में मालती (जालौन) ने स्वर्ण पदक जीता। 57 किग्रा वर्ग में दीप्ति (कन्नौज) ने स्वर्ण, प्रशंसा (इटावा) ने रजत तथा रश्मि (झांसी) ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 63 किग्रा वर्ग में जिज्ञासा श्रीवास्तव (झांसी) एवं प्रीती राजा (औरैया) ने कांस्य पदक हासिल किए।


निर्णायक मंडल में रहे शामिल

प्रतियोगिता के दौरान जिला जूडो एंड पेरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन जालौन के महासचिव यूसुफ अब्बास, जिला कराटे एसोसिएशन जालौन के महासचिव शुजात हुसैन, यूनुस अब्बास, प्रिंसी राजपूत, नेहा राठौर, निखिल श्रीवास्तव, अंशिका चौधरी और शिरिम तिवारी सहित अनेक खेल पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed