{"_id":"41bed526c052d4bc8d68dfd371d31f9a","slug":"auto-parts-store-fire-damage-lakhs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा कस्बे के हमीरपुर रोड स्थित आटो पार्ट्स की दुकान में रविवार की देर
विज्ञापन
रात करीब 12 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के लोगों
ने आग बुझानी चाही तो एक युवक झुलस गया। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर
पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक करीब छह लाख
रुपये का आटो पार्ट्स का सामान जलकर राख हो गया।
थाना क्षेत्र के मुहल्ला शीर निवासी तेज सिंह की हमीरपुर रोड पर आटो पार्ट्स की दुकान है। रविवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। देर रात करीब 12 बजे अचानक दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में रखे मोबिल आयल की वजह से आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान से आग की लपटें निकलते देख आसपास
रहने वाले लोगों ने दुकानदार तेज सिंह को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दुकानदार ने थाना पुलिस व दमकल कर्मियों को सूचना देकर आग बुझानी शुरू की। आग बुझाते समय पास में ही रहने वाला युवक बाल मुहम्मद झुलस गया।
जानकारी होने पर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और दमकल को मौके पर बुलाया । दमकल कर्मियों ने लोगों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा करीब छह लाख रुपये का सामान जल गया।