फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Auto collided with bike, one died, two injured

Jalaun News: ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Mon, 05 May 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Auto collided with bike, one died, two injured
उरई। ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के नंदराम थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा निवासी कन्हैयालाल (21) अपने भाई बीनू (15) व गांव के ही भंवर सिंह (30) के साथ रविवार की सुबह दोस्त की बाइक रखने लखनऊ से उरई आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कालपी कोतवाली क्षेत्र के छौंक गांव के पास पहुंची कि पीछे से आ रहे सवारियों से भरे ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं लगाए होने से तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां कन्हैयालाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि बीनू व भंवर सिंह को झांसी रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि कन्हैयालाल लखनऊ के चारबाग स्टेशन के पास आईसक्रीम का ठेला लगाता था। उसका भाई बीनू भी उसका सहयोग करता था। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि टक्कर मारने के बाद वाहन मौके से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed