फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Authorities raid on manure stores

खाद की दुकानों पर अधिकारियों का छापा

Tue, 29 Nov 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 29 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Authorities raid on manure stores
खाद की दुकान में बोरियों का स्टॉक चेक करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम मोईन उल इस्लाम तथा भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ कुमार ने  मंगलवार को संयुक्त रूप से अभियान चला कर खाद की दुकानों पर छापा मारा। इसमें खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने दो दुकानों और एक सहकारी समिति पर जाकर खाद का स्टाक चेक किया। तीनों जगह से उन्होंने खाद के नमूने भी लिए। इस दौरान दुकानदारों से कहा
विज्ञापन


कि केवल निर्धारित रेट पर ही और सही माल ही किसानों को दें। अधिकारियों ने सबसे पहले ओम आयरन ट्रेडर्स नदीगांव रोड पर गोदाम में खाद की बोरियाें की गिनती कराई। फिर अभिलेखों यानी स्टाक रजिस्टर से उसका मिलान किया। उन्होंने लाइसेंस और रेट सूची दुकान के बाहर टांगने के सख्त निर्देश दिए। यहां से डीएपी और उत्तम ब्रांड यूरिया के नमूने भरे।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने राजेश एंड ब्रदर्स की दुकान पर भी छापा मारा जहां स्टाक आदि मिलाने के बाद डीएपी का सैंपल लिया। अधिकारियों ने इन दुकानदारों से कहा कि किसानों के साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खाद निर्धारित रेट पर और असली माल ही बेचें। मिलावटी या नकली पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई होगी। एलएसएस जुझारपुरा में भी अधिकारियों ने स्टाक आदि देखा और डीएपी का नमूना लेकर परीक्षण के लिए लैब भिजवाया।

कालपी में भी पांच जगह से लिए नमूने
उप जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व भूमि संरक्षण अधिकारी राजकिशोर ने संयुक्त रूप से कालपी की खाद की दुकानों पर मंगलवार को छापेमारी की। इस दौरान पांच स्थानों से डीएपी खाद के सैंपल भरे व नमूनों को परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला में भेज दिया। छापे की इस कार्यवाही से मिलावटखोर व्यापारियों की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो र्गइं। एसडीएम व भूमि

संरक्षण अधिकारी ने कालपी के मुख्य बाजार स्थित किशोर खाद्य भंडार, ए.के. ब्रदर्स, किसान खाद्य भंडार आदि दुकानों में डीएपी खाद के नमूने भर लिए। प्रशासन के इस अभियान से मिलावटखोरों व नकली खाद बेचने वालों में खलबली मच गई। माधौगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम सुरेश चंद्र व जिला कृषि रक्षा अधिकारी राम अवतार ने नगर के क्रय विक्रय केंद्र


व बालाजी खाद भंडार पर छापा मारा। छापेमारी के भय से दुकानदार मौके से भाग निकले। दोनों दुकानों से खाद के नमूने लिए गए। अधिकारियों ने कहा कि जांच के लिए नमूनों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed