फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Attack on SDM-outpost in-charge

एसडीएम-चौकी प्रभारी पर हमले का आरोपी कार चालक गिरफ्तार

Sun, 20 Nov 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Attack on SDM-outpost in-charge
माधौगढ़ (उरई)। एसडीएम माधौगढ़ और बंगरा चौकी प्रभारी पर 22 अक्तूबर को हुए जानलेवा हमले के आरोपी दीपक यादव और उसके तीन संरक्षणदाताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कोर्पियो भी बरामद की है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चेकिंग के दौरान एसडीएम अंगद यादव और चौकी प्रभारी बंगरा उपनिरीक्षक शशांक वाजपेयी के ऊपर जानबूझकर ट्रक चढ़ाकर कुचलने का प्रयास करने वाले मामले में 23 अक्तूबर को मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इसमें ट्रक चालक दिलशाद, ट्रक क्लीनर रामवीर और वाहन स्वामी सचिन यादव को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। इटावा के बसरेहर निवासी स्कार्पियो चालक दीपक यादव काफी दिनों से पुलिस को चकमा देता घूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को एसओजी व सर्विलांस की सहायता से माधौगढ़ पुलिस ने उसके सहयोगी मप्र के भिंड निवासी मोहन सिंह कुशवाहा, सीटू उर्फ जगजोत गुर्जर और इटावा निवासी शेरू उर्फ संतोष यादव को भिंड से गिरफ्तार कर लिया।
घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कार्पियो कार भी बरामद कर ली। चारों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed