फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Assistant teacher accused of molesting a student

Jalaun News: सहायक अध्यापक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप

Wed, 14 Aug 2024 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 14 Aug 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher accused of molesting a student
आटा (जालौन)। सहायक अध्यापक पर छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि जब इसकी शिकायत करने छात्राओं की मां पहुंची तो शिक्षक ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए छेड़खानी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शहर के एक मोहल्ले का निवासी गांव स्थित विद्यालय में शिक्षक हैं। बताया कि शनिवार को उन्होंने दो बालिकाओं के साथ छेड़खानी की। छात्राओं ने इसकी शिकायत परिजनों से की। जिस पर दोनोंं बालिकाओं की मां स्कूल पहुंचीं और अध्यापक से विरोध जताया। आरोप लगाया कि इसके बाद अध्यापक ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए छेड़खानी करने का प्रयास किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर ली है। सीओ कालपी डा. देवेंद्र पचौरी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसकी जांच कराई जा रही है। बीएसए चंद्रप्रकाश ने कहा कि छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। अगर अध्यापक ने बालिकाओं के साथ छेड़खानी की है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी और विभाग के उच्चाधिकारियों को भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed