फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Aspiration in High School, Pranjali District Topper in Inter.

हाईस्कूल में आकांक्षा, इंटर में प्रांजलि जिला टॉपर

Sat, 10 Jun 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sat, 10 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Aspiration in High School, Pranjali District Topper in Inter.
रामजी लाल पांडेय स्कूल में उत्साह दिखातीं छात्राएं।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी। इंटरमीडिएट में झांसी रोड स्थित रवींद्र नाथ टैगोर एजूकेशन सेंटर इंटर कॉलेज की प्रांजलि सिंह ने 94.40 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। हाईस्कूल में भी इसी कॉलेज की आकांक्षा ने 91 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


दोनों छात्राओं के जिला टॉप करने से रवींद्र नाथ टैगोर एजूकेशन सेंटर इंटर कॉलेज प्रबंधन भी खुशी से फूला नहीं समा रहा। छात्राओं को माला पहनाकर उनका मुंह मीठा कराया गया। प्रबंधक राजेश चचौंदिंया, सुनील श्रीवास्तव और मनोज पांडे का कहना है कि यह सब छात्राओं के कठिन परिश्रम और कॉलेज के कुशल शिक्षकों के कारण संभव हो सका है।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में कमांडर बहादुर सिंह इंटर कॉलेज उमरी के आयुष त्रिपाठी ने 94.20 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा और रामजी लाल पांडे बालिका इंटर कॉलेज उरई की प्रगति पांडे ने 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल की परीक्षा में दूसरे स्थान पर गजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज सिमहारा कासिमपुर की छात्रा दीपिका यादव और राधा कृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उरई की छात्रा काजल राजपूत हैं। दोनों छात्राओं ने 90.83 फीसदी अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर एसटीके बालिका इंटर कॉलेज कोंच की छात्रा सोनम पटेल ने 90.50 फीसदी अंक हासिल किए। सभी कॉलेजों में मेधावी छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है टापर छात्राएं
डीयू से करूंगी स्नातक की पढ़ाई
इंटर में जिले की टॉपर प्रांजलि सिंह ने बताया कि उनके पिता सतेंद्र प्रताप सिंह कोर्ट में नौकरी करते हैं। उसे पूरी उम्मीद थी कि 95 प्रतिशत के आसपास नंबर आएंगे। बताया कि वह आगे की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से करेगी। प्रांजलि के मुताबिक उसे पढ़ाई के लिए कोई चीज छोड़नी नहीं पड़ी। उसे संगीत का विशेष शौक है। प्रयास करेगी कि पढ़ाई के साथ-साथ संगीत का शौक भी बना रहे।


आईआईटी कर इंजीनियर बनूंगी
हाईस्कूल की टॉपर आकांक्षा खुशी के इस मौके पर कॉलेज में तो मौजूद नहीं थी, लेकिन उन्होंने फोन पर स्कूल प्रबंधन से बातचीत में अपने भविष्य की योजनाएं बताई। उसने बताया कि आईआईटी की तैयारी कर वह इंजीनियर बनना चाहती है। आकांक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया। साथ ही कहा कि मां-बाप के प्रोत्साहन से ही उसे यह सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed