{"_id":"5de6b1768ebc3e548b2b0ffb","slug":"asked-otp-to-become-a-bank-manager-24-thousand-rupees-came-out-of-the-account-orai-news-knp529907938","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर बनकर ओटीपी पूछा, 24 हजार रुपये खाते से निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर बनकर ओटीपी पूछा, 24 हजार रुपये खाते से निकले
विज्ञापन
कुठौंद। मोबाइल पर खुद को इलाहाबाद बैंक का मैनेजर बताने वाले टप्पेबाज ने महिला शिक्षामित्र से ओटीपी नंबर पूछ लिया। इसके बाद महिला के खाते से 24 हजार रुपये उड़ा दिए। शिक्षा मित्र को जब टप्पेबाजी का पता चला तो उनके होश उड़े गए। बैंक जाकर पता किया तो मालूम चला कि कोई फोन ही नहीं किया गया। इसके बाद शिक्षा मित्र ने थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र कुसुम ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह उनके फोन पर किसी ने स्वयं को बैंक का शाखा प्रबंधक बताते हुए कहा कि उनके खाते में केवाईसी होनी है, कृपया मोबाइल पर आए ओटीपी नंबर को बताए, इस पर जैसे ही कुसुम ने ओटीपी नंबर फोन करने वाले टप्पेबाज को दिया, कुछ ही क्षणों में उनके मोबाइल पर 24 हजार रुपये की रकम निकलने का संदेश आ गया।
इस पर वे परिजनों के साथ भागती हुई सीधे बैंक पहुंची, जहां से पता लगा कि कोई फोन उन्हें नहीं मिलाया गया। फिर कुसुम को ममाला समझते देर नहीं लगी और फिर थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि जिस नंबर से टप्पेबाज ने फोन किया है, वह कोलकाता का है, इससे साफ है कि गलत आईडी के सिम से फोन किया गया है। फिर भी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं शाखा प्रबंधक राहुल कुमार का कहना है कि समय समय पर ग्राहकों को ऐसे फर्जी फोन काल्स से सावधान रहने की सलाह भी प्रबंधन की ओर से की जाती है।