फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Asked for clarification by withholding the salary of the absent doctor

Jalaun News: गैरहाजिर डॉक्टर का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा

Sat, 10 Jun 2023 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Asked for clarification by withholding the salary of the absent doctor
कुठौंद। पीएचसी कुठौंद में शुक्रवार को अपर निदेशक परिवार कल्याण झांसी मंडल डॉ. आरके सोनी ने निरीक्षण किया। डॉक्टर शिप्रा राजपूत को अनुपस्थित देखकर एडी ने नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस देते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

लेबर रूम में निरीक्षण के दौरान खराब पड़े इस्टूमेंट को बदलने के निर्देश दिए। औषधि कक्ष का निरीक्षण में दवाओं की उपलब्धता देखी। मरीजों से जब प्रभारी चिकित्साधिकारी के बारे में पूछा गया तो मौजूद मरीजों व ग्रामीणों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण तिवारी की कार्यशैली को सराहा। निरीक्षण में अस्पताल में कई गर्भवती और आशा कार्यकर्ता भी मौजूद मिली। इस पर अपर निदेशक ने उसने भी अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि गर्भवती की निशुल्क अल्ट्रासाउंड की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन

अस्पताल से टोकन ले जाने पर उरई में निशुल्क अल्ट्रासाउंड किया जाता है। आशा क्लस्टर मीटिंग में आशाओं से बातचीत की और आशाओं के भुगतान और ई कवच के बारे में चर्चा की। बीसीपीएम अखिलेश पटेल को निर्देशित किया कि कोई काम लंबित न रखा जाए। अपर निदेशक ने कहा कि टीकाकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। कायाकल्प के बाद अस्पताल की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। इस मौके पर डॉ. सुरेश चंद्रा, अवनीश सचान, हेमंत गौतम, बीना मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed